रांची कैंसर अस्पताल ने स्वस्थ सहिया समागम का किया आयोजन

रांची स्वास्थ्य
Share Now


रांची: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (आरसीएचआरसी) ने एक मेगा शैक्षणिक और जांच कार्यक्रम स्वस्थ सहिया समागम का आयोजन किया। आरसीएचआरसी की कैंसर जागरूकता पहल के तहत हुए इस आयोजन का उद्देश्य झारखंड में आशा कार्यकर्ताओं (सहिया) को कैंसर के चेतावनी लक्षणों के प्रति जानकारी देना, कैंसर के इलाज के विकल्पों के प्रति शिक्षित करना और समय पर जांच के महत्व को बताना था। आरसीएचआरसी ने इस कार्यक्रम के दौरान अपने परिसर में सहिया के लिए कैंसर जांच का आयोजन भी किया।

रांची के ओरमांझी और कांके ब्लॉक की 300 से ज्यादा सहिया ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और कैंसर जांच के मौके का फायदा उठाया। आरसीएचआरसी के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. (कर्नल) मदन मोहन पांडेय ने इस साल के विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला।

आरसीएचआरसी के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रजनीगंधा टुडु ने झारखंड में कैंसर की उच्च दर हर एक लाख लोगों पर 70 में बीमारी पर प्रकाश डाला और संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली के प्रदर्शन को सुधारने के लिए सहिया की क्षमताओं को बढ़ाने पर जोर दिया
मुख्य अतिथि रांची के मुख्य चिकित्साधिकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि कैंसर की जल्द पहचान बेहद अहम है। इसके लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। सहिया को चेतावनी लक्षणों की पहचान कर जल्द से जल्द स्पेशलाइज्ड ऑन्कोलॉजिकल फैसिलिटी में इलाज शुरू करा देना चाहिए, जिससे नतीजा सकारात्मक रहे। ओरमांझी और कांके ब्लॉक की सहिया ने आरसीएचआरसी प्रबंधन को सहिया के स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में विचार करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *