कांके डोल मेले में उमड़ा राम भक्तों का जनसैलाब

धर्म अध्यात्म
Share Now

रांची : श्री श्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति के तत्वधान में आयोजित 107 वें रामनवमी डोल मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांके क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा एवं उद्घाटन कर्ता रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी उपस्थित हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकहित अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, जेएलकेएम के युवा नेता देवेंद्र महतो, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, समाजसेवी अनिल बैठा, मनीष महतो, कुर्मी विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार चौधरी, कांग्रेस नेत्री पूजा कुमारी, सुनील बरियार, संजय महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता एवं कांके क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी शामिल हुए.

मौके में विधायक सुरेश बैठा ने मेला में राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा हम सभी को अपने जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र को व्यक्तिगत रूप से अपनाने की जरूरत है, कहा इससे व्यक्तिगत लाभ के साथ-साथ अच्छे समाज का निर्माण होगा.


पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने मेला आयोजकों को बधाई देते हुए मेले में शामिल सभी महावीर मंडल अखाड़ा धारी विजेता खिलाड़ियों को तलवार मोमेंटम और महावीरी झंडा देकर पुरस्कृत किया. उक्त मौके पर विशिष्ट अतिथियों ने भी में उपस्थित अखाड़ाधारी राम भक्तों को संबोधित किया और मेले में खिलाड़ियों द्वारा अखाड़े में लाठी, तलवार, भाला के साथ अस्त्र-शास्त्र प्रतियोगिता का अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन कर लाखों की संख्या में उपस्थित राम भक्त दर्शकों का मनोरंजन कराया.


महामारी की घटना से जुड़ी है डोल मेला का इतिहास : हरिनाथ साहू


आयोजन के अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने बताया कि 107 वर्ष पूर्व सुकुरहुटू गांव सहित कांके क्षेत्र में बहुत भयंकर महामारी हुआ था, उस समय अयोध्या से कुछ साधु संतों का आगमन गांव में हुआ था और उन्हीं के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का बाल स्वरूप में जन्मोत्सव का आयोजन कराया गया था.

तब से लेकर आज तक निरंतर इस डोल मेले का आयोजन अगल-बगल के दर्जनों गांव के साथ मिलकर सुकुरहुटू में होता आ रहा है.

आयोजन को सफल बनाने में हरिनाथ साहू उपप्रमुख अजय बैठा, कांके थाना इंस्पेक्टर सुशील कुमार, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, प्रशांत बैठा, राजेश महतो, मनोज महतो, फुलेश्वर बैठा, उनिल महतो, विनोद साहू, सौरभ कुमार महतो, सिकंदर प्रजापति,मति महतो, गोविंद कुमार, अमन साहू, राधा नायक, मुकुल नायक, मुखिया अनीता मुंडा, राम लखन मुंडा,पूर्व मुखिया रीना देवी मुंडा, बादल सिंह मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, संजीव महतो, मनेष महतो, रामकुमार दीपक, कमलेश महतो, गौरी शंकर महतो, शालिखराम महतो अभिषेक महतो, संजय लोहरा प्रदीप ठाकुर, अनूप लोहरा, शत्रुघ्न महतो,बलदेव साहू, रोबिन कुमार, रमेश प्रसाद साहू, कुंदन महतो, मनु कुमार साहू, नंदकिशोर महतो, वनिता मेहता,नेहा ठाकुर, अनीता तिर्की, अनीता ठाकुर, मीना देवी, अनीता अग्रवाल, शिखा देवी, मालती देवी, ललिता देवी, सविता देवी, रजनी देवी, सोनी दास गोस्वामी, आरती तिर्की, रूपाली राज सुषमा देवी, कंचन रानी, सुशीला देवी,उर्मिला देवी, दशमी देवी, बसंती देवी का प्रमुख रूप से अहम योगदान रहा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *