मनरेगा पहले की तरह लागू करने और मजदूरी दर 400 रुपए करने का प्रस्ताव होगा पारित – @Shilpi Neha Tirkey

रांची
Share Now

मांडर/ रांची: मांडर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का ” ब्लॉक संवाद कार्यक्रम ” रफ्तार पकड़ रहा है . लापुंग कॉलेज मैदान में मनरेगा संग्राम , पेसा कानून और SIR के मुद्दे पर कांग्रेस के BLA की प्रशिक्षण पाठशाला में शामिल. राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की खुद ब्लॉक संवाद कार्यक्रम की कमान संभाल रहीं है .

मास्टर ट्रेनर सुभाष नाग , अंजनी रंजन और अमितेश कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान तमाम बारीकियों और जनता को SIR के दौरान तमाम परेशानियों को दूर करने की जानकारी दी .

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड राज्य के लिए पेसा नियमावली पारंपरिक ग्राम सभा को उसका अधिकार देने का प्रभावशाली कानून है . अब ग्राम सभा की सहमति से ही गांव के विकास के लिए तैयार सरकार की योजना धरातल पर आकर ले सकेगी . उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा की आत्मा को खत्म कर दिया है .

मनरेगा में वर्तमान बदलाव से एक बार फिर झारखंड से रोजगार के नाम पर पलायन करने वालों की संख्या में इजाफा होगा . ” ब्लॉक संवाद कार्यक्रम ” में ये निर्णय लिया गया है कि 26 जनवरी को पारंपरिक ग्राम सभा कर मनरेगा को पहले की तरह लागू करने और मजदूरी दर 400 रुपए करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा.

मंत्री ने कहा कि SIR पर सभी को सजग रहने की जरूरत है ताकि कागजी प्रक्रिया और दस्तावेज के नाम पर किसी सही व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से ना कट जाए . कांग्रेस के BLA गांव – घर में SIR की जटिलताओं को दूर करने और बीजेपी के द्वारा वोट चोरी की साजिश को नाकाम करने का काम करेंगे .

ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में लापुंग प्रखंड अध्यक्ष जयंत बारला , सुदामा महली , विश्वनाथ मुंडा , जनमेजय पाठक , संतोष तिर्की , सुरेश साहू , सलीम मियां , सोनी बारला , प्रतिमा देवी , देवती देवी , देवेंद्र वर्मा सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *