खादी व सरस मेला में नंदिनी गिर फार्म का प्रोडक्ट्स बना आकर्षण का केंद्र

झारखंड रांची
Share Now

रांची: राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी व सरस महोत्सव में लगे ऑर्गेनिक बास्केट स्टाॅल पर उपलब्ध कराए गए नंदिनी गिर फार्म के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हैं। सरस मेला के तीसरे दिन सोमवार को ऑर्गेनिक बास्केट के स्टॉल पर दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ी। लोग नंदिनी गिर फार्म द्वारा उत्पादित जैविक उत्पादों से रूबरू हो रहे हैं।
इस संबंध में ऑर्गेनिक बास्केट की व्यवस्थापक डॉ.मीनाक्षी सिंह ने बताया कि रासायनिक खादों और कीटनाशक दवाओं द्वारा उत्पादित अनाज,फल, सब्जी आदि के बढ़ते उपयोग से शरीर को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में मानव स्वास्थ्य के लिए जैविक उत्पाद काफी सुरक्षित है। यह पर्यावरण की दृष्टिकोण से भी उपयुक्त है।

डॉ.मीनाक्षी सिंह ने कहा कि अनियमित खान-पान और रासायनिक खादों से उत्पादित अनाज,फल, सब्जियां आदि के उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। ऐसे में जैविक कृषि को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद पौष्टिकता से परिपूर्ण होते हैं। उन्होंने बताया कि ऑर्गेनिक स्वीट्स, मिलेट्स पर भी काम हो रहा है। मोटे अनाजों का उपयोग स्वस्थ मानव जीवन के लिए अधिक लाभकारी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर ऑर्गेनिक बास्केट की ओर से प्रदर्शन लगाए जाते हैं जिसमें नंदिनी गिर फॉर्म्स में उत्पादित अनाज फल व सब्जियां आदि प्रदर्शित की जाती है साथ ही लोगों को जैविक कृषि अपने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि नंदिनी गिर फॉर्म्स के जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। ऑर्गेनिक बास्केट के स्टॉल पर काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और नंदिनी गिर फार्म्स के उत्पादों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *