MLA SURESH BAITHA: कांके विधायक सुरेश बैठा ने पिता की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण

रांची
Share Now

द जन सभा | डेस्क

कांके विधायक सुरेश बैठा ने अपने पैतृक आवास राजाउलातु में अपने स्वर्गीय पिता की 17वीं पुण्यतिथि मनाई। इस भावुक मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने भाई कुलेश बैठा और सुपुत्र लक्की बैठा के साथ मिलकर पैतृक आवास परिसर में जितिया और पीपल के पौधों का रोपण किया। विधायक ने अपने पिता को याद करते हुए समाज सेवा और अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुरेश बैठा ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा जीवन में अनुशासन और सेवाभाव को सर्वोपरि रखा।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा पिताजी के दिखाए आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलना मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने हमें हमेशा अनुशासित रहने और समाज के हर जरूरतमंद की मदद करने की सीख दी। समाज में अगर किसी को भी कोई परेशानी हो, तो हमसे जो बन पड़े, उसकी मदद जरूर करनी चाहिए यही पिताजी का मूलमंत्र था, जिसे मैं अपने जीवन के आखिरी क्षण तक निभाता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *