इटखोरी: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार उज्ज्वल ने मंगलवार को प्रखंड इटखोरी अंतर्गत हलमता और टोनाटांड गांवों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। ठंड के प्रकोप को देखते हुए इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक कुमार उज्ज्वल ने स्वयं लाभुकों को कंबल प्रदान करते हुए उनका हालचाल जाना और प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरतमंदों तक सहायता समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर विधायक कुमार उज्ज्वल ने कहा कि “ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना हमारा सामाजिक और नैतिक दायित्व है। कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो, यही हमारा प्रयास है। जनसेवा ही मेरी राजनीति का मूल उद्देश्य है।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में भी विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवों में इसी तरह के राहत कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना की।
