
रांची:- खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने आज झारखंड विधानसभा परिसर में माननीय मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग, झारखण्ड सरकार रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.

इस अवसर पर राजेश कच्छप ने कहा कि रामदास सोरेन का असामयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने पुत्र एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
