थाईलैंड में जीत पर फाइटर रितिक पनरेया को खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया सम्मानित

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

रांची/नामकुम : थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फाइट मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर झारखंड का नाम रोशन करने वाले फाइटर रितिक पनरेया को खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने सम्मानित किया। विधायक राजेश कच्छप ने रितिक को शॉल व गुलदस्ता भेंट कर उनकी उपलब्धि की सराहना की।


टाटीसिल्वे बड़ाम निवासी रितिक पनरेया ने प्रतियोगिता के दौरान ईरान, कंबोडिया और थाईलैंड के फाइटरों को नॉकआउट कर भारत एवं झारखंड के लिए गौरवपूर्ण जीत हासिल की। विदेश से स्वदेश लौटने के बाद विधायक राजेश कच्छप ने रितिक पनरेया एवं उनकी माता राधिका पनरेया को अपने आवास पर आमंत्रित कर बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि रितिक की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि रितिक को भविष्य में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और आशा जताई कि वे आगे चलकर UFC जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर विश्व पटल पर झारखंड का नाम रोशन करेंगे।


विधायक से मुलाकात के दौरान रितिक की माता राधिका पनरेया भी काफी प्रसन्न नजर आईं। मौके पर खिजरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष खुदीया कच्छप, रामदेव सिंह तथा दिनेश चंद्र प्रमाणिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *