VB-GRAMG बिल, के विरोध में झामुमो का चतरा में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन

अभी अभी आदिवासी जन सभा विशेष राजनीति विशेष
Share Now

चतरा / JMM: केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को चतरा जिला मुख्यालय में VB-GRAMG बिल, 2025 के विरोध में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामीण मजदूर, महिलाएं एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।


धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि VB-GRAMG बिल के जरिए मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। यह बिल रोजगार की मांग-आधारित कानूनी गारंटी को समाप्त कर ग्रामीण गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, दलित-आदिवासियों और भूमिहीनों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है।

प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने संबोधन में कहा कि योजनाओं, संस्थानों से गांधी का नाम हटाना केवल भाजपा की धर्म आधारित राजनीति की चाल नहीं है बल्कि देश से शांति,स्वतंत्रता, असहमति और संवाद का सम्मान, विचारधारा मिटाने की एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक जनआंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन


धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार से VB-GRAMG बिल, 2025 को अविलंब वापस लेने, मनरेगा के मूल स्वरूप को बरकरार रखने और ग्रामीण रोजगार की कानूनी गारंटी को और मजबूत करने की मांग की गई।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन, जिला सचिव चंद्रदेव साहू, जिला कोषाध्यक्ष नितेश कुमार राणा, युवा जिला अध्यक्ष राहुल यादव, छात्र मोर्चा अध्यक्ष रूपेश यादव, केंद्रीय समिति सदस्य अमरदीप प्रसाद, मनोज चंद्रा, मो. असलम अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अजहर अंसारी सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *