झामुमो के हुए केदार हाजरा और उमाकांत रजक

झारखंड में एनडीए को झटका, झामुमो के हुए केदार हाजरा और उमाकांत रजक

झारखंड
Share Now

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी बीच बीजेपी और आजसू को बड़ा झटका लगा है. आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक और भाजपा के जमुआ से लगातार तीन बार के विधायक केदार हाजरा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो का दामन थाम लिया है. दोनों ने सीएम आवास पर आयोजित मिलन समारोह में झामुमो का दामन थाम लिया. हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं को झामुमो की सदस्यता दिलाई.

झामुमो में शामिल होने के बाद उमाकांत रजक ने बिना नाम लिए भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा बाहरी नेता झारखंड आकर राज्य को लूटने का जो साजिश रच रहे हैं, उसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हमलोग रोकेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी घर वापसी हुई है. वहीं, केदार हाजरा ने झामुमो का दामन थामने के बाद कहा कि नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं ताकि हेमंत सोरेन के कंधों को मजबूत कर संकू.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *