असम चुनाव 2026: केंद्रीय नेताओं के लिए वाहन पास जारी करने की मांग, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

अभी अभी राजनीति
Share Now

नई दिल्ली/रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनज़र भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पार्टी के केंद्रीय स्तर के नेताओं के लिए वाहन पास जारी करने की मांग की है।


पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा 16 मार्च को मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि झामुमो के केंद्रीय नेता असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। ऐसे में उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाहनों को राज्य की सीमा के भीतर निर्बाध आवाजाही की अनुमति दी जाए और आवश्यक पास जारी किए जाएं।


पत्र में बताया गया है कि पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ पार्टी के कई केंद्रीय नेता भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाएंगे।


झामुमो ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी नेताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाहनों के लिए आवश्यक पास जारी किए जाएं, ताकि वे असम राज्य की सीमा के भीतर सड़क मार्ग से स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकें और चुनावी कार्यक्रमों में भाग ले सकें।


पार्टी के अनुसार, यह व्यवस्था चुनाव प्रचार अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक है। पत्र की प्रति असम के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *