वीर शहीद निर्मल महतो के विचारों से आगे बढ़ रहा है झारखंड” : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

अभी अभी झारखंड
Share Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता अमर वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर जेल मोड़, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज का दिन राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आदिवासी-मूलवासियों के हक-अधिकार की लड़ाई में वीर शहीद निर्मल महतो का अमूल्य योगदान रहा है।

झारखंड राज्य के गठन को 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं और ऐसे वीर सपूतों का हमारे इतिहास में होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने युवावस्था में ही अपने प्राणों की आहुति दी और आज राज्य का हर युवा उन्हें अपना मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत मानता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में भी उनके विचारों को जीवित रखते हुए राज्यवासी एकजुट होकर झारखंड के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *