झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार सत्ता पक्ष ने जनता से दो वादा किया है.सोरेन ने कहा कि राज्य में दोबारा अगर उनकी सरकार आई तो पीडीएस के तहत मिलने वाले राशन की मात्रा में बढ़ोतरी की जाएगी. पीडीएस के तहत पहले जहां पांच किलो राशन दिया जाता था वहीं अब सात किलो राशन दिया जाएगा. इसके साथ ही पेंशन को लेकर भी वादा किया गाय है. हेमंत ने कहा राशन के साथ पेंशन की राशि भी बढ़ाई जाएगी.
इस दौरान हेमंत बीजेपी पर हमलावर दिखें. सीएम ने कहा बीजेपी सरकार थी तो 11 लाख लोगों का राशन कार्ड रद्द कर दिया गया था. जिससे कई आदिवासियों और दलितों की भूख से मौत हो गई. तो हमारी सरकार में झारखंवासियों को राशन, पेंशन और अच्छा पोषण मिल रहा है. इसके साथ ही मिड-डे-मील में अंडा और फल को भी शामिल करने की बात कहीं. इसके साथ ही जो लोग पीडीएस में शामिल नहीं है उनका नाम शामिल किया जाएगा. मंईयां योजना के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
