झारखंड की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त: संजय सेठ

चुनाव रांची राजनीति
Share Now

झारखंड में लोकतंत्र के नाम पर लूट तंत्र की सरकार चल रही


रांची: सांसद संजय सेठ ने कहा कि जिस प्रकार इंडिया गठबंधन के सरकार के एक मंत्री के अप्त सचिव के घर से जिस तरह रुपए बरामद हुए हैं यह झारखंड को   फिर से शर्मसार किया  है। झारखंड के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है झारखंड के मुख्यमंत्री जमीन घोटाले में जेल में है। उनके अधिकारी मनी लांड्री के केस में जेल में है। आज उनके मंत्री आलमगीर आलम के अप्त सचिव के यहां 30 करोड़ से अधिक नगदी बरामद होती है।
श्री सेठ ने कहा झारखंड इकलौता राज्य है जहां भ्रष्टाचार की सालगिरह मनाई जाती है 2 साल पहले आज ही के दिन देश ने  भ्रष्टाचार की पूजा देखा था आज देश भ्रष्टाचार का आलम देख रहा है। झारखंड में लूट तंत्र की सरकार चल रही है। झारखंड की सरकार ने यहां की गरीब जनता की जमीन लूटी, उनका हक छीना, सेना की जमीन लूटी, यहां के खनिज संपदा को लूट और तो और यहां के बालू तक को लूट कर अपनी तिजोरी भर ली। वही एक और नरेंद्र मोदी गरीब के मसीहा है, जिन्होंने अभी तक 25 करोड लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया  इसलिए झारखंड को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं झारखंड में लोकतंत्र के नाम पर लूट तंत्र चल रहा है। इंडिया गठबंधन ने राज्य की ऐसी हालत कर दी है कि हम विकास, रोजगार ,और भ्रष्टाचार ,मिटाने की कल्पना भी नहीं कर सकते ।

सांसद सेठ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और मंत्री आलमगीर आलम को अभिलंब गिरफ्तार किया जाए। झारखंड की  जनता ने  इनके चाल चरित्र और चेहरा को देख लिया है। इस लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में झारखंड की जनता इन्हें मुंह तोड़ जवाब देगी जिन्होंने झारखंड को पूरे देश में बदनाम करने का काम किया है

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *