झारखंड में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई. इस घटना के बाद लोगों ने पूरा सड़क जाम कर दिया. जामकर्ता दोषी हाईवा चालक को गिरफ्तार करने और मृतकों के आश्रित को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। इसी बीच कुछ जामकर्ताओं ने जाम में फंसे वाहनों पर पत्थर चलाए और तीन हाईवा के शीशे तोड़ डाले. लोगों को उग्र होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खत्म करवाया. हालांकि इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई.
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि हजारीबाग से सिरसी छवि नगर निवासी नंदलाल साहू की पत्नी लीलावती देवी अपने नौ वर्षीय पुत्र अमर कुमार स्कूल को स्कूल से लेकर लौट रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा हाईवा ने उन्हें रौंद दिया. मौके पर दोनों की मौत हो गई.घटना उद्यान विभाग कार्यालय के पास दोपहर 2.30 बजे हुआ। इधर, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हजारीबाग-बड़कागांव रोड जाम कर दिया. मृत छात्र अमर के पिता नंदलाल साहू पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग कोडरमा में है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
