3.73 लाख मिट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

मत्स्य निदेशालय की समीक्षा बैठक आयोजित

शत-प्रतिशत लाभुकों को मिले योजनाओं का लाभ : डॉ.एचएन द्विवेदी

रांची: झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक सोमवार को एचईसी परिसर स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार, धुर्वा में निदेशक (मत्स्य) डॉ.एचएन द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी जिलों के जिला मत्स्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य 3.73 लाख मिट्रिक टन निर्धारित है । इसके विरुद्ध अब तक 2.10 लाख मिट्रिक टन मछली उत्पादन हुआ है। मत्स्य उत्पादन के  निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विभाग लक्ष्य से 1.63 लाख मिट्रिक टन पीछे है।

निदेशक डॉ.द्विवेदी ने इसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश सभी जिलों के मत्स्य पदाधिकारियों को दिया।
साथ ही विभागीय योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए व्यय का भी प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की गति तेज करने व निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया।


इस अवसर पर विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार ठाकुर, उप निदेशक शंभू प्रसाद यादव,उप निदेशक अमरेंद्र कुमार,उप निदेशक मरियम मुर्मू, उप निदेशक रवि रंजन, उप निदेशक संजय गुप्ता, रांची जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन, रामगढ़ जिला मत्स्य पदाधिकारी अरूप चौधरी सहित अन्य जिलों के मत्स्य पदाधिकारी मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *