असम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां कामाख्या के दर्शन कर की समृद्धि की कामना

अभी अभी जन सभा विशेष
Share Now


गुवाहाटी, प्रतिनिधि: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम दौरे के दौरान प्रसिद्ध शक्ति पीठ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य और देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मां कामाख्या से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति के लिए प्रार्थना की।


इस अवसर पर सोरेन ने कहा कि असम की वीर और क्रांतिकारी धरती पर उन्हें लोगों से अपार स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, जिससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि जनता का यह विश्वास और प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि तीर-धनुष के संकल्प के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के हक-अधिकार की लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़ा है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।


सोरेन ने अंत में मां कामाख्या से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने और सबके कल्याण की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *