हेमंत वन,टू ओर थ्री में झारखंड में तुष्टिकरण का नंगा नाच हुआ है: प्रतुल शाह देव

राजनीति
Share Now

तुष्टीकरण और हेमंत सरकार पर्यायवाची शब्द बन गए हैं

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा भाजपा पर हिंदू, मुस्लिम करने के बयान पर कड़ी आपत्ति किया। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत 1,2 और 3 में तुष्टिकरण का नंगा नाच हुआ। सरकार ने पांच वर्ष जमकर मुस्लिम तुष्टिकरण का नंगा नाच किया। बहुसंख्यकों की भावना को चोट पहुंचाया।

इसी सरकार ने सर्वप्रथम हिंदू फल दुकान लिखने पर जमशेदपुर में एक व्यक्ति को जेल भेज दिया था। इसी सरकार के कार्यकाल में एक आईएएस अधिकारी ने कांग्रेस के विधायक को नसीहत देते हुए कहा था कि मैं भी मुसलमान हूं और आप भी मुसलमान की वोट से जीतते हैं,इसलिए थोड़ा तमीज में रहे। प्रतुल ने कहा इसी सरकार ने तुष्टीकरण के तहत दुर्गा मां की प्रतिमाओं का साइज को सीमित कर दिया था और छठ पर्व को घाट में मनाने पर पाबंदी लगा दी थी।

हेमंत सोरेन कैसे भूल सकते हैं कि उनकी सरकार के कार्यकाल में ही सामान्य सरकारी विद्यालयों को जबरन उर्दू विद्यालय बना दिया गया। छुट्टी का दिन भी रविवार से बदलकर शुक्रवार बिना सरकार की अनुमति के कर दिया गया। यह तो वही सरकार है जो प्रतियोगी परीक्षाओं से हिंदी को मुख्य विषय से हटकर उर्दू को शुमार करती है। 

इसी सरकार के कार्यकाल में एक धर्म विशेष के उपद्रावियों ने मेन रोड को दिन भर होस्टेज बनाकर रखा था। मुख्यमंत्री जी को भाजपा पर आरोप लगाने के पहले अपने सरकार के रिकॉर्ड को भी एक बार चेक कर लेना चाहिए। जितना तुष्टिकरण वोट बैंक की राजनीति के लिए हेमंत सरकार ने किया,उतना किसी दूसरी सरकार ने कभी नहीं किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *