
शांति हर एक मनुष्य के हृदय में विद्यमान उसे जानने की जरूरत है : डॉ. प्रेम रावत
रांची: कांके प्रखंड क्षेत्र के सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान में रविवार को शांति शिक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम सामाजिक न्याय, मानवता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शांति के दूत डॉ. प्रेम रावत का संदेश वीडियो के माध्यम से हजारों लोगों ने सुना और शांति, आत्मबोध तथा मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि समाज में शांति, शिक्षा और सामाजिक न्याय को मजबूत करना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब समाज में जागरूकता और मानवता का भाव बढ़ेगा, तभी वास्तविक विकास और समानता संभव हो पाएगी।
वीडियो संदेश में डॉ. प्रेम रावत ने कहा कि शांति हर एक मनुष्य के हृदय में विद्यमान है, जरूरत है उसे पहचानने और समझने की। जब इंसान अपने भीतर की शांति को महसूस करता है, तब समाज में भी शांति और भाईचारे का वातावरण बनता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि शांति, शिक्षा और सामाजिक समरसता से ही समाज मजबूत बनता है और युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि प्रशांत बैठा, हुसैन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं श्री श्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति सुकुरहुटू के सचिव उनिल महतो भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के प्रबंधन की जिम्मेदारी शिबू लोहरा ने संभाली, जबकि संचालन सत्यम कुमार, कंचन कुमारी और अनुराधा कुमारी ने किया। मेडिकल सपोर्ट की व्यवस्था प्रीति कुमारी ने संभाली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य कार्यकर्ता विनोद महतो, संतोष कुमार, रामचरण साहू, विष्णु लोहरा, संजय मुंडा, अभिषेक महतो, अनीता देवी, नेहा ठाकुर, सोनमती देवी, उर्मिला देवी, प्रियंका कुमारी, कंचन रानी, जानकी देवी, सुशीला देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, शुभम कुमार, अनिल खलखो, आफताब आलम, रविंद्र कुमार, देव कुमार, वीरेंद्र लोहरा, सुंदरम सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
