लोवाडीह में चार दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का भव्य समापन, विधायक राजेश कच्छप ने फाइनल मैच का किया उद्घाटन

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

रांची: साइक्लोन क्लब लोवाडीह के तत्वावधान में क्रिसमस एवं नववर्ष के उपलक्ष्य में हाईटेंशन मैदान, लोवाडीह में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कीक मारकर किया।


इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि खेल को खेल की भावना और आपसी प्रेम-सौहार्द के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को बधाई देते हुए विजेता एवं उपविजेता टीम को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं।


प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वाईएचएन पहान टोली, नामकुम को एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार गाड़ी गांव पहान टोली को 65 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार सुजल ब्रदर्स बरियातू को 11 हजार रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार लोली ब्रदर्स सामलौंग को 11 हजार रुपये प्रदान किया गया। वहीं मैन ऑफ द मैच का खिताब अमन तिर्की को दिया गया।


मौके पर पुलिस उपाधीक्षक सुमित लकड़ा, विजय कुजूर, बिनोद कच्छप, डॉ. सुरजीत, प्रदीप साहू, पवन तिर्की, आयोजन समिति के संरक्षक दिनेश चंद्र प्रमाणिक, बनमाली मंडल, चम्पा कुजूर, रंजीत बड़ाईक, अध्यक्ष नवीन कुजूर, कोषाध्यक्ष संदीप गाड़ी, खेल अध्यक्ष सुनील कुजूर, खेल सचिव अंजय मेहता, दीपक कुजूर, किशोर कुजूर, बिनोद कुजूर, संचालक मंटू लाला सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *