अधिसूचित क्षेत्र में ग्राम सभा को बालू खनन का अधिकार मिले : शिल्पी नेहा तिर्की

आदिवासी
Share Now

रांची: मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखण्ड के अधिसूचित क्षेत्र ग्राम सभा को बालू खनन का अधिकार देने की मांग की है. मंगलवार को विधानसभा की बैठक में शून्यकाल के दौरान श्रीमती तिर्की ने कहा कि प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्र में ग्राम सभा के पास बालू खनन के संदर्भ में अधिकार न होने के कारण इसका नकारात्मक प्रभाव न केवल अधिसूचित क्षेत्र में पी-पेसा द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों एवं प्रावधानों पर पड़ रहा है बल्कि इससे ग्राम सभा भी कमजोर पड़ रही है. श्रीमती तिर्की ने अधिसूचित क्षेत्र में बालू खनन के लिये एक मॉनिटरिंग निकाय का गठन करने और उसी के तहत उसी की देखरेख में सरकार की नीति के अनुरूप ग्राम सभा को अपने क्षेत्र में बालू खनन का अधिकार देने की मांग की और कहा कि यह झारखण्ड के व्यापक हित में है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *