फ्रेशर पार्टी बना अखाड़ा, BIT मेसरा पॉलिटेक्निक के छात्र की पीट-पीट कर हत्या

फ्रेशर पार्टी बना अखाड़ा, BIT मेसरा पॉलिटेक्निक के छात्र की पीट-पीट कर हत्या

जन सभा विशेष झारखंड राजनीति
Share Now

बीआईटी मेसरा के पॉलिटेक्निक संस्थान में फोटो खिंचने से शुरू हुआ विवाद खून-खराबे में तब्दील हो गया. जिसका अंजाम एक जुनियर छात्र को भुगतना पड़ा. घटना 14 नवंबर की रात की है. पॉलिटेक्निक संस्थान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था. इस दौरान फोटो खिंचने को लेकर सीनियर और जुनियर छात्रों में झड़प हो गई. हालांकि प्रबंधन ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया. लेकिन थोड़ी ही देर बाद सीनियर छात्रों ने दूसरे गुट के राजा को पकड़ लिया और उसे हॉस्टर ले गए. जहां बेरहमी से उसकी पिटाई की. बेहोश होने तक उसे पीटते रहे.

इस घटना के बाद प्रबंधन ने राजा के परिजन को कॉल कर कहा कि वह ज्यादा शराब पीने की वजह से बेहोश हो गया है आकर उसे ले जाए. परिजने जब हॉस्टल पहुंचे तो उसके पूरे शरीर पर जख्म के निशान थे. परिजन उसे घर लेगए और होश में आने का इंतजार करते रहे. काफी देर होजाने के बाद उसे होश नहीं आया तो डॉक्टर को दिखाया. जहां डॉक्टर ने उसे रिम्स ले जाने की सलाह दी. जहां देर शाम उसकी मौत हो गई.

अस्पताम में पोस्टमार्टम के दौरान उसके पूरे शरीर पर जख्म के निशान मिले. बेल्ट से भी पीटने के निशान थे मामले को गंभीरता से लेते हुए एक मेडिकल टीम का गठन किया गया और पूरी वीडियोग्राफी कराई गई और परिजनों को शव सौंप दिया गया. फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. राजा मूल रूप से बरबीघा के ओखनी गांव का रहने वाला था .

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *