अक्षय तृतीया पर ‘जियो गोल्ड 24K डेज़’ के दौरान हर खरीददारी पर मिलेगा 2% तक मुफ़्त सोना

कारोबार झारखंड रांची
Share Now

अक्षय तृतीया पर खरीदें डिजिटल सोना


• 29 अप्रैल से 5 मई, 2025 तक मनाया जाएगा जियो गोल्ड 24K डेज़


• प्रति उपयोगकर्ता 10 लेनदेन तक ही यह ऑफर वैध होगा।

मुंबई/रांची: हिंदुस्तान में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोना खरीदना की पुरानी परंपरा है। इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए ‘जियो गोल्ड 24K डेज़’ के दौरान डिजिटल सोना खरीदें और 2 प्रतिशत तक अतिरिक्त सोना मुफ़्त पाएं। यह विशेष ऑफ़र जियोफ़ाइनेंस और मायजियो ऐप के उन ग्राहकों के लिए है जो अक्षय तृतीया पर डिजिटल सोना खरीदना चाहते हैं। 29 अप्रैल से 5 मई, 2025 तक मनाया जाएगा जियो गोल्ड 24K डेज़।

कंपनी ने डिजिटल सोने की खरीदारी को काफी आसान बनाया है। 9,999 रु तक का डिजिटल सोना खरीदने पर ग्राहक को खरीददारी के मूल्य के 1 फीसदी के बराबर मुफ्त सोना मिलेगा। वहीं 10 हजार या उससे अधिक की खरीददारी पर 2 प्रतिशत तक मुफ्त गोल्ड मिलेगा। ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को चैकआउट के वक्त 1 फीसदी सोने के लिए JIOGOLD1 और 2 फीसदी के लिए JIOGOLDAT100 वाला प्रोमो कोड इस्तेमाल करना होगा। ऑफ़र अवधि के दौरान प्रति उपयोगकर्ता 10 लेनदेन तक के लिए ही यह ऑफर वैध होगा।

डिजिटल गोल्ड के लिए ग्राहकों को खरीदारी के समय से 72 घंटों तक इंतजार करना होगा। उसके बाद ही मुफ्त में मिला सोना उनके एकाउंट में दिखाई देगा। एक ग्राहक अधिकतम 21 हजार तक का मुफ्त सोना प्राप्त कर सकता है। यह ऑफ़र केवल सोने की एकमुश्त खरीद पर ही वैध है, न कि गोल्ड SIP पर।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *