झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिलने पर झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने न्यायालय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सत्य की जीत है, हमें न्यायपालिका पर पूर्ण भरोसा था। हम सभी माननीय हेमंत सोरेन को सत्य और न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए बधाई देते हैं। साथ ही झामुमो रांची जिला के साथ साथ सभी जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई और धन्यवाद देते हैं जिन्होंने निरन्तर हेमंत सोरेन के न्याय के लिए संघर्ष किया चाहे वो रांची में महीनों चले उपवास कार्यक्रम हो या सभी पंचायतों और प्रखंडों मे चले न्याय यात्रा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हो।
