आदिवासी मूलवासी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज टोप्पो हजारों कार्यकर्ताओं के साथ थामेंगे झामुमो का दामन

अभी अभी आदिवासी झारखंड राजनीति
Share Now

रांची: आदिवासी मूलवासी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज टोप्पो के ताजा बयान ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वे 20 अप्रैल को औपचारिक रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थामेंगे।


सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित जॉइनिंग कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की व्यापक तैयारी की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इस आयोजन में दस हजार से अधिक लोगों की भागीदारी होगी, जो इसे एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में स्थापित करेगा। कार्यक्रम में आदिवासी समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और नृत्य के साथ उत्साहपूर्वक शामिल होंगे।


बताया जा रहा है कि सूरज टोप्पो अकेले नहीं, बल्कि अपने साथ कई प्रमुख आदिवासी अगुआ और प्रभावशाली चेहरों को भी JMM में शामिल करा सकते हैं। इससे विशेष रूप से आदिवासी बहुल इलाकों में राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।


सूरज टोप्पो ने संकेत दिया है कि यह निर्णय आदिवासी समाज के हक, अधिकार और सम्मान को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जॉइनिंग झारखंड की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है और आने वाले दिनों में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा।

सूरज टोप्पो ने अपने बयान में कहा मैंने यह महत्वपूर्ण निर्णय दिशाेष गुरु शिबू सोरेन के सपनों को साकार करने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संघर्ष से प्रेरणा लेकर लिया है। मेरा उद्देश्य केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के हक, अधिकार और सम्मान को मजबूत करना है।


20 अप्रैल को मैं अपने हजारों साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ JMM में शामिल हो रहा हूँ। यह कदम आदिवासी समाज की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा देने और उनके संघर्ष को सम्मानजनक स्वरूप प्रदान करने के लिए उठाया गया है। मुझे विश्वास है कि यह निर्णय झारखंड की राजनीति में एक मजबूत संदेश देगा।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जॉइनिंग से विशेष रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। सूरज टोप्पो के साथ कई प्रमुख आदिवासी अगुआ और प्रभावशाली चेहरे भी JMM में शामिल होने की तैयारी में हैं, जिससे राज्य की राजनीति में नया अध्याय लिखने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *