रांची: राजधानी रांची सहित राज्य में स्थित सभी प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी की सूचना के संबंध में पेरेंट्स एसोसिएशन ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य के शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन को प्राइवेट स्कूलों द्वारा की गई विभिन्न मदो में फीस वृद्धि की पूरी सूची और संबंधित विवरण शीघ्र ही सौंपा जाएगा ताकि वे इस पर अंकुश लगाने को लेकर पहल कर सके।
फीस वृद्धि से अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इस वृद्धि से अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़े है, जो पहले से ही महामारी के कारण वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। फीस में बढ़ोतरी के कारण कई परिवारों की शिक्षा पर आने वाली लागत बढ़ जाएगी, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलवाने में कठिनाई हो सकती है।
शिक्षा अधिकार का हो रहा हनन
पेरेंट्स एसोसिएशन ने राज्य शिक्षा मंत्री से यह अनुरोध किया है कि वह इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करें कि फीस वृद्धि को पारदर्शी तरीके से और उचित मानकों के तहत किया जाए। एसोसिएशन ने कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करना है और वे इस मुद्दे पर सभी माता-पिता और शिक्षकों के साथ मिलकर समाधान चाहते हैं।
इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि यदि इस मामले में सरकार द्वारा उचित कदम नहीं उठाए गए, तो अभिभावक समुदाय बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर सकता है।
इस बीच, पेरेंट्स एसोसिएशन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर आवाज उठाएं और शिक्षा मंत्री से जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद रखें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
