झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत के करीबी और निजी सचिव सुनील श्री वास्तव पर ईडी एक्शन ले सकती है. बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की छापेमारी में दुबई कनेक्शन सामने आया है. जिसको लेकर ईडी की एंट्री हो सकती है.
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि बीते दो दिनों में आयकर विभाग की छापेमारी में 150 करोड़ रुपए के संदेहास्पद लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और कुल 50 लाख रुपए कैश बरामद हुए है. जिसके बाद 150 बैंक खाते को फ्रीज किया गया है.
बता दें कि सुनील श्रीवास्तव की पत्नी सत्या श्रीवास्तव उनकी कंपनी मेसर्स ग्लोबल इंफ्रा में 50% की पार्टनर है इस कंपनी ने करीब 25 करोड़ रुपए का संदेहास्पद लेन-देन किया है काले धन को जायज करार देने के लिए कई कागजी कंपनी ने बनाी है साथ ही पिछले दो साल से कंपनी ने आयकर रिटर्न नहीं भरा है. जिसके बाद इस मामले में आयकर विभाग ने छापेमारी की है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
