आर्थिक सुधारों के महानायक के रूप में जाने जाएंगे डॉ. मनमोहन सिंह : सुबोधकांत सहाय

झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची/नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के निधन के समाचार से मैं  शोकाकुल हूं।
वे एक महान अर्थशास्त्री और उत्कृष्ट नेता थे। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में देश के प्रति उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। श्री सहाय ने कहा कि वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2014 तक डॉ.मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होकर कार्य करने का उन्हें अवसर प्राप्त हुआ। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री के रूप में देश के आर्थिक विकास में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। झारखंड से भी उनका गहरा लगाव था।

औद्योगिक विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच अनुकरणीय है। एचईसी के पुनर्जीवन और  रिवाइवल के प्रति भी उन्होंने गंभीरता दिखाई। एशिया प्रसिद्ध एचईसी कारखाना को उनके नेतृत्व में ही रिवाइवल पैकेज मिला। अपने प्रधानमंत्रित्व काल में झारखंड के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहा करते थे। मनरेगा जैसी जनहित में बनाई गई कल्याणकारी योजना को लॉन्च करने के लिए उन्होंने झारखंड को ही चयनित किया था। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत करने की दिशा में डॉ.सिंह द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदम यादगार रहेंगे।


श्री सहाय ने उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने भारत को एक नई आर्थिक दिशा दी। देश में उनके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *