अक्षम्य अपराध है; कांग्रेस राजद के मंच से पीएम मोदी को गाली पर सागर राय ने कह दी बड़ी बात

झारखंड
Share Now

Bihar/ PM Modi: दरभंगा में राहुल गांधी,तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने का मामला तूल पकड़ रहा है। बीजेपी इसे लेकर राहुल गांधी पर हमलावर है। ओबीसी मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पीएम को गाली दिए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर किया है। प्रेस नोट जारी कर सागर राय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

श्री राय ने अपने प्रेस नोट में लिखा कि दरभंगा (बिहार) की घटना में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ मंच से खुलेआम अभद्र, अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, वह न केवल अक्षम्य अपराध है बल्कि पूरे लोकतंत्र और भारतीय संस्कृति के लिए कलंक है।

उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री का अपमान केवल किसी एक व्यक्ति का अपमान नहीं होता, बल्कि यह भारत की सवा सौ करोड़ जनता का अपमान है, जिन्होंने उन्हें अपार बहुमत और आशीर्वाद देकर देश की सेवा का अवसर दिया है। स्वर्गीय माता जी के प्रति इस तरह की गिरी हुई टिप्पणी करना हमारे भारतीय संस्कार, संस्कृति और मर्यादा पर हमला है।

कांग्रेस और उनके सहयोगी दल जिस प्रकार से अपनी हताशा और बौखलाहट में उतरकर प्रधानमंत्री के प्रति घृणित बयानबाजी कर रहे हैं, वह दर्शाता है कि इन दलों के पास न तो कोई नीति है, न नीयत है और न ही जनता के लिए कोई दृष्टि। जब जनता इन्हें नकार चुकी है, तब ये लोग अब गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का सहारा ले रहे हैं। यह उनकी मानसिक दिवालियापन और चरित्रहीन राजनीति का जीता-जागता प्रमाण है।

हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी और ओबीसी मोर्चा ऐसे कृत्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। हम माँग करते हैं कि इस पूरे मामले में दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी भारत के प्रधानमंत्री और उनकी मातृशक्ति के प्रति इस तरह की गंदी भाषा का इस्तेमाल करने का दुस्साहस न कर सके।

यह घटना बताती है कि कांग्रेस और विपक्ष अब मुद्दों पर बात करने की स्थिति में नहीं है। उन्हें केवल नफरत और गाली-गलौज की राजनीति करना आता है। देश की जनता इस मानसिकता को भली-भांति पहचान चुकी है और 2024 में जिस प्रकार विपक्ष को नकारा था, आने वाले चुनावों में और भी करारा जवाब देगी।

हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष करने के लिए संकल्पबद्ध हैं

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *