सीएम हेमंत के हेलीकॉप्टर रोकने पर बढ़ा विवाद

सीएम हेमंत के हेलीकॉप्टर रोकने पर बढ़ा विवाद

झारखंड
Share Now

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक श्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को रोके जाने संबंधी मामले पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ऑथोरिटी के निदेशक को वस्तुस्थित से अवगत कराने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लिखा पत्र. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में सभी प्रत्याशियों के लिए एकसमान अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से राज्य में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा उनके स्टार प्रचारक श्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर रोके जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित मामले पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ऑथोरिटी के निदेशक को 6 नवंबर पूर्वाह्न तक वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु पत्र लिखा गया है।

उन्होंने कहा है कि इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो और कोई संवादहीनता न रहे इस बात को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट ऑथोरिटी के साथ 23 अक्टूबर को निर्वाचन सदन में राजनीतिक दलों संग एयरपोर्ट ऑथोरिटी की बैठक भी आयोजित की गई थी। बैठक में सभी राजनीतिक दलों को एयरपोर्ट ऑथोरिटी के वीआईपी मूवमेंट से संबंधित दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए संशय की स्थिति में संपर्क करने हेतु नंबर भी साझा किए गए थे। ताकि विधानसभा निर्वाचन में सभी के लिए एक समान अवसर प्राप्त हो।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *