झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट

झारखंड मौसम
Share Now

मानसून की शुरुआत के दिनों में झारखंड में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई लेकिन सावन के चढ़ते ही बरसात की झड़ी लग गई है.वही बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण का असर पूरी तरह से झारखंड पर देखा जा रहा है जिसकी वजह से नदियां तालाब तो भरे ही हैं घर के आस-पास भी सड़क तालाब का रूप ले चुकी है. जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.वही घरों में पानी घुसने से लोगों का जीवन अस्त हो गया है.

आज भी झारखंड में होगी झमाझम बारिश

पिछले 24 घंटे में झारखंड में सबसे अधिक तपमान की बात की जाये तो गढ़वा जिला में 28.5 डिग्री सेल्सियस, सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक बारिश शनिवार के दिन रामगढ़ जिले में 264.0 मिलीमीटर हुई. वही आज भी आईएमडी की ओर से झारखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने रेट अलर्ट किया जारी

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण का असर आज झारखंड में मध्यम दर्जे का देखा जाएगा, जिसकी वजह से आज शनिवार के मुकाबले कम बारिश होगी. लेकिन फिर भी मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया.वही लगातार हो रही मुसलाधार बारिश की वजह से डिफिशिएंसी रेट -42% से घटकर -19 % हो चुका है.

आज इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से आज कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है उन जिलों में पलामू और गढ़वा जिला शामिल है. वही कुछ जिलों में मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें लोहरदगा,लातेहार,चतरा,और गुमला शामिल है.

पढें अपने जिलों का संभावित तापमान

झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गढ़वा का अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *