चतरा: कांग्रेस पंचायतीराज जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन पासवान ने मकर संक्रांति और लोहड़ी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी जैसे त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक सौहार्द और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के प्रतीक हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष मकर संक्रांति विशेष योग और संयोग में मनाई जा रही है। बुधवार को मकर संक्रांति और एकादशी का संयोग होने से हजारीबाग और चतरा के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ने की संभावना है। इस अवसर पर आस्था, परंपरा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
प्रेम रंजन पासवान ने नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों को उल्लास, सेवा और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। साथ ही उन्होंने पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे का उपयोग न करने की सख्त अपील करते हुए कहा कि यह जानलेवा साबित हो सकता है और आम लोगों के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी गंभीर खतरा है।
उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। अंत में उन्होंने सभी लोगों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना।
