अनगड़ा में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम, आजसू नेत्री किरण करमाली ने थामा कांग्रेस का दामन

रांची
Share Now

अनगड़ा: अनगड़ा प्रखंड के डाक बंगला परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिजरी विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।


कार्यक्रम के दौरान रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा की उपस्थिति में अनगड़ा, लूपूंग, चिलदाग, सालहन हेसल, चतरा, बोगंईबेड़ा, पैका और राजाडेरा पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों एवं ग्राम समिति सदस्यों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।


इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में कांग्रेस संगठन को इतना मजबूत किया जाएगा कि मुखिया से लेकर जिला परिषद सदस्य तक कांग्रेस के होंगे। वहीं, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।


ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने अनगड़ा कांग्रेस कमिटी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की सराहना की और नवगठित पंचायत समितियों को बधाई दी।


कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला, जब आजसू नेत्री किरण करमाली एवं निर्मला देवी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


मौके पर प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, विधानसभा सह प्रभारी राजेंद्र मुंडा, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी, विश्राम महतो, आशीष मुंडा, सकिर अंसारी, छोटेलाल महतो, अजय करमाली, कुलेश्वर मुंडा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *