सीएम ने शहीद प्रकाश गोप के परिवार को सहायता का दिया आश्वासन: शिल्पी नेहा तिर्की

आदिवासी
Share Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 48वीं बटालियन के शहीद प्रकाश कुमार गोप के परिवार की हर संभव मदद की जायेगी. श्री सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय गोप के दोनों बच्चों 8 वर्षीय तनिष्क राज और 4 वर्षीय त्रिशु राज की पढ़ाई अबाधित ढंग से आगे बढ़ती रहे, इसके लिये कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेगी.


मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने आज शहीद प्रकाश कुमार गोप की पत्नी बेबी कुमारी एवं उनके दोनों बच्चों 8 वर्षीय तनिष्क राज एवं 4 वर्षीय त्रिशु राज के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा कक्षा में उनसे मुलाकात की. उनके साथ पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भी थे. श्रीमती तिर्की ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार प्रत्येक शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और स्वर्गीय गोप के परिवार की हर संभव सहायता की जायेगी. ज्ञातव्य है कि मांडर विधानसभा क्षेत्र के इटकी प्रखण्ड के निवासी और भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 48वीं बटालियन में कार्यरत प्रकाश कुमार गोप पिछले वर्ष 19 अगस्त 2023 को शहीद हुए थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *