
Ranchi: Surya Hansa Encounter : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज फिर एकबार राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।
श्री मरांडी ने कहा कि गोड्डा में हुए सूर्यनारायण हांसदा एनकाउंटर पर झारखंड पुलिस की अपनी ही रिपोर्टें गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति और दर्ज की गई FIR में एनकाउंटर की कहानी एक दूसरे से मेल नहीं खाती!
कहा कि दर्ज FIR के मुताबिक, पुलिस टीम जैसे ही गिरफ्तार हांसदा को लेकर पहाड़ी के पास पहुंची, उसके साथियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. इसी शुरुआती हमले के दौरान हांसदा ने एक जवान से राइफल छीन ली और भागने की कोशिश की.
वही दूसरी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस टीम पहले से तलाशी और आवश्यक कार्रवाई कर रही थी, जब हांसदा के दस्ते ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी के दौरान हांसदा ने राइफल छीनी.

कहा कि एक ही घटना की दो अलग-अलग सरकारी कहानियां कैसे हो सकती हैं? यह विरोधाभास इस एनकाउंटर को बेहद संदिग्ध बनाता है और संकेत देता है कि सच्चाई को छुपाने के लिए एक मनगढ़ंत कहानी रची जा रही है।
कहा कि इस मामले में राज्य सरकार द्वारा कराई जाने वाली CID जांच को स्वीकार नहीं किया जा सकता। CID राज्य पुलिस का ही एक विभाग है और यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह अपने ही अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच करेगी। वैसे भी सीआईडी विभाग को आज के दिन जो रिटायर्ड विवादास्पद एवं दाग़दार अधिकारी चला रहे हैं उनकी करतूतें किसी से छिपी नहीं है। सीआईडी आजकल क्या और कैसे-कैसे ग़लत काम कर एवं करवा रही है इसका भी पर्दाफ़ाश होगा ही। दूध की रखवाली बिल्ली को नहीं सौंपी जा सकती।

इस मामले की निष्पक्ष और विश्वसनीय जांच के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल CBI जांच कराने की मांग की।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
