नेत्रहीन बालिकाओं ने आत्मविश्वास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

झारखंड न्यूज़ रांची शिक्षा
Share Now

रांची: ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय, बड़गई, रांची में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर नेत्रहीन बालिकाओं ने आत्मविश्वास, अनुशासन और देशभक्ति का उत्कृष्ट परिचय देते हुए यह संदेश दिया कि सशक्त राष्ट्र का निर्माण आत्मबल और समान अवसरों से होता है।


कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। इसके पश्चात छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और सम्मान के मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।


यह आयोजन विद्यालय की निदेशक नीलू वर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रूपेश रजक उपस्थित रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजय कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का सुचारु संचालन किया गया। प्रधान अध्यापिका रेणु ने अपने संबोधन में छात्राओं के आत्मविश्वास और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ये बालिकाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


विद्यालय की छात्रावास वार्डन तारा की देखरेख में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। शिक्षिकाएं श्रीमती आरती एवं श्री बसु ने कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के समन्वय में शिक्षिका रीटिका जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि संगीत शिक्षिका परिक्रमा साहू के निर्देशन में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम सराहनीय रहे।
कार्यक्रम की सफल बनाने ने  प्रभुराम, रामअवतार,  बिंदा समेत अन्य लोगों ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *