रांची: बिहार-झारखंड में क्रिकेट के बढ़ते क्रेज के बीच जियो भारत फोन आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों के लिए एक बहुउद्देशीय डिवाइस के रूप में उभरा है। दोनों राज्यों में करोड़ों यूजर्स के लिए यह किफायती 4जी फोन न केवल लाइव क्रिकेट, संगीत और सैकड़ों टीवी चैनलों तक पहुंच प्रदान करता है, बल्कि डिजिटल सुरक्षा और बैंकिंग को भी आसान बनाता है।
व्यापारियों के लिए इसमें ‘साउंड पे’ की सुविधा भी दी गई है, जिससे यूपीआई भुगतान होने पर सीधे फोन से ही आवाज के जरिए पुष्टि हो जाती है, जिसके चलते अलग से साउंड बॉक्स रखने या उसका मासिक किराया देने की बाध्यता खत्म हो गई है।
सुरक्षा के लिहाज से भी यह फोन काफी उन्नत है, जहाँ जियो भारत कंपेनियन एप के जरिए यूजर्स अपनी लोकेशन साझा कर सकते हैं, स्पैम कॉल्स से बच सकते हैं और फोन की बैटरी एवं एप इस्तेमाल पर नजर रख सकते हैं।
एक ही डिवाइस में मनोरंजन, सुरक्षित संचार और आसान भुगतान जैसी खूबियां देकर जियो भारत बिहार-झारखंड के दूर-दराज इलाकों में डिजिटल पहुंच को तेजी से बढ़ा रहा है। छोटे व्यापारियों से लेकर युवाओं तक यह फोन अपनी उपयोगिता और कम कीमत के कारण खूब राज्य में लोकप्रिय हो रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
