अबुआ सरकार आदिवासियों का विकास नही विनाश चाहती है: डब्लू मुण्डा

अभी अभी आदिवासी झारखंड
Share Now

रांची: कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुण्डा के अगूवाई में सैकड़ो की संख्या में कांके चौक से मुख्यमंत्री आवास तक झारखण्ड बन्द के समर्थन में मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर सीरमटोली सरना स्थल के सामने से रैंप नहीं हटाने के खिलाफ विरोध जताया.

इस अवसर पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए डब्लू मुण्डा ने कहा की झारखंड गठन के पच्चीस साल बीत जाने के बावजूद अभी तक आदिवासियों का समुचित विकास नहीं हों पाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. और आज सड़क पर जिस विरोध को आप देख रहे है वह उसी का परिणाम है.

वही सचिव रंजीत पहान ने कहा की हेमन्त सरकार में लगातार आदिवासियों के धार्मिक स्थलों में अतिक्रमण हो रहा है चाहे सिरमटोली केन्द्रीय सरना स्थल हो,दिवरी दिरी हो,पारसनाथ पहाड़ हो चाहे पिठौरिया स्थित मुड़हर पहाड़ है इन सभी आदिवासी धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण अपने चरम पर है और आदिवासी मुख्यमंत्री मुँह देख रहा है.


झारखण्ड बन्द के दौरान कांके रोड में बन्दी कराने में मुख्य रूप से कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुण्डा,सचिव रंजीत पहान,कार्यकारी अध्यक्ष शशि मुंडा,महासचिव राजेश लकड़ा,सक्रिय सदस्य संजय पाहन,दीपू मुंडा,गुड्डू मुंडा,राहुल गाड़ी, गोलू मुंडा,पिंटू मुंडा,विशाल मुंडा,शेखर गाड़ी,अमित मुंडा,विशाल महतो,रमेश गाड़ी,प्रकाश टोप्पो,विशाल उराँव,अमन हेमरोम आदि सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *