
लातेहार : लातेहार मे जिला मुख्यालय में जिला परिषद के सदस्यों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्यारह सूत्री मांगों क़ो लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के दौरान सदस्यों नें तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिला परिषद प्रशासन पर अनदेखी करते हुए हक अधिकार के हनन करने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाज़ी की.
जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी नें कहा की लम्बे समय से जिला परिषद सचिव का पद रिक्त होने के कारण कोई मासिक बैठक नही होने के साथ पूरी विधि व्यवस्था ठप हो गई है साथ ही इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नही की जा रही है न ही कोई सुने वाला है.
वहीं उपाध्यक्ष अनीता देवी नें कहा की जिला परिषद का जो अधिकार है उसे अधिकारी ही हनन करने का काम क़र रहें है जिससे सदस्य मानसिक शोषण का शिकार हो रहें है.
सदस्य कन्हाई सिंह नें कहा की जिला परिषद की विधि व्यवस्था क़ो जान बुझ क़र जिला प्रशासन ठप क़रने काम क़र रही है जिसे पूरी तरह से विकास कार्य प्रभावित हो चुका है.
सदस्या प्रियंका कुमारी ने कहा की पंचायती राज के तहत जिला परिषद को कुल राशि का 10% पैसा दिया जाता है जो पंचायत के विकास के लिए प्रयाप्त नहीं है.
धरना प्रदर्शन के बाद सभी सदस्यों नें उपायुक्त क़ो मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द सचिव की पदस्थापना करने, डीआरडीए क़ो विलय करने, दो वितीय वर्ष से नही मिली योजना की राशि को आवंटन करने, सभी प्रखंड के डाक बगला क़ो स्वकृति देने की मांग रखा.
वहीं सदस्यों ने मीडिया को बताया कि आगमी 9 जून क़ो रांची जाकर मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से मुलाक़ात क़र अपनी मांग से अवगत कराएंगे . धरना प्रदर्शन में संतोषी शेखर, प्रियंका कुमारी, प्रतिमा देवी, बिनोद उरांव, बलवंत सिंह, जीरा देवी, स्टेला नगेसिया, चंचला देवी, बुधेश्वर उरांव रमेश राम, सम्पतिया देवी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
