झारखंड राज्य खेल पुरस्कार जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार से 33 खिलाड़ी हुए सम्मानित

खेल
Share Now

खिलाड़ियों का उम्मीद है उम्मीद फाउंडेशन: सुदिव्य कुमार

उम्मीद फाउंडेशन ने किया था आयोजन

रांची: उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को ऑड्रे हाउस में आयोजित जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह 2024 में राज्य के 33 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कुल पांच श्रेणियों में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार, जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है। मुख्य अतिथि पर्यटन, कला संस्कृति और खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और खेल को बढ़ावा देने वाले संस्थानों को सम्मानित किया। मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन उन खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके बीच एक उम्मीद पैदा कर रहा है, ताकि खिलाड़ी अपने खेल से अपना और राज्य का नाम देश दुनिया में कमा सके। झारखंड खनिज संपदा के साथ खिलाड़ियों को भी पैदा करता है। उम्मीद फाउंडेशन बिना किसी सरकारी सहयोग के खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहा है। राज्य सरकार भी प्रतिभावान खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति देकर उनका सम्मान कर रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के साथ हर समय खड़ी है। झारखंड के बिना हॉकी खेल अधूरा है। झारखंड ने देश को कई खिलाड़ी दिए। उन्होंने उम्मीद फाउंडेशन के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि यह संस्था बिना सहयोग खिलाड़ियों को सम्मान कर रही है यह बहुत बड़ी बात है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया और उम्मीद फाउंडेशन के कार्यों की जानकारी दी। संस्थापक सचिव निरंजन भारती ने जयपाल सिंह मुंडा के जीवनी और उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय क्रीड़ा विंग के प्रदीप मिर्धा ने दिया।

ये खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार के तहत खिलाड़ियों कोच और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार में दीपिका कुमारी, निक्की प्रधान, अंकिता भगत, ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी, बाबूलाल हेंब्रम, मनीष मुंडा, अभिषेक लकड़ा, आलोक लकड़ा, पीयूष, सबीना कुमारी शामिल है। वहीं, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार के तहत विकास कच्छप, अमीषा केरकेट्टा, अनूप कुमार, ईशान सिंह, इशा सोनकर, सुजाना लकड़ा, शिला कुमारी, स्नेहा थापा, यमुना पासवान, निशिमा कुमारी और रिया वर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार में प्रकाश राम, बबलू कुमार, सरोजनाथ महतो, भूपेंद्र नाथ राम, राजीव रंजन, ज्योति, सुधीर गोला को सम्मानित किया गया। गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड में स्वर्गीय रॉबर्ट किस्पोट्टा, मानस सिन्हा और मारिया जी मिंज को सम्मानित किया गया। साथ ही झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग को झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

ये थे मौजूद

सम्मान समारोह में पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, रांची कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष कुमार राजा, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलको, महेंद्र खलको, विनोद तिर्की, संगीता तिर्की, विनय महतो, शंकर दुबे, कुमुद साहू, अनिरुद्ध पांडे, विक्की करमाली, मुन्ना टोप्पो, अनिल कच्छप, दीपक मिर्धा, अक्षय तिवारी, विशाल भारद्वाज, बिन्नी डी एक्का, पुष्पा तिर्की समेत अन्य लोग मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *