संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए सांसद कालीचरण सिंह

जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा | डेस्क

सुदूरवर्ती बड़गांव पहुंचकर दिवंगत शिवसागर उपाध्याय के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, हर संभव मदद का दिया भरोसा

टंडवा/सिमरिया (चतरा) : सिमरिया प्रखंड के बड़गांव निवासी स्व. शिवसागर उपाध्याय के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए चतरा सांसद कालीचरण सिंह शुक्रवार को बड़गांव पहुंचे। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दिवंगत की पत्नी एवं बच्चों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ज्ञात हो कि चालक शिवसागर उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन के बाद पत्नी, चार छोटे बच्चों और वृद्ध मां के समक्ष भरण-पोषण के साथ-साथ धार्मिक कर्मकांड को लेकर भी गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। इससे पहले रांची के एक अस्पताल में बकाया राशि का भुगतान नहीं होने के कारण शव रोके जाने का मामला भी सामने आया था।

सांसद कालीचरण सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। सांसद की ओर से दी गई आर्थिक सहायता से परिजनों को तत्काल राहत मिलेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस परिवार के लिए वे सदैव खड़े रहेंगे। उन्होंने चतरा के सुदूरवर्ती चोपे पंचायत के बड़गांव की कई समस्या से अवगत हुए। विद्यालय की जर्जर भवन और जर्जर सड़क की स्थिति पर उन्होंने भरोसा दिलाया और कहा कि आमसभा में योजना पारित कर भेजें। प्राथमिकता के आधार पर इन योजनाओं पर काम होगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, पेयजल विभाग सांसद प्रतिनिधि रामचन्द्र गुप्ता, बिरोचन गिरि, भाजपा किसान मोर्चा श्याम सिंह, अजय उपाध्याय, पप्पू उपाध्याय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *