झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल एक दूसरे पर हमलावर है. ऐसे में आज भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. प्रतुल शाहदेव ने जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है. डॉ. अजय ने राष्ट्रपति के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की है. इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशी का अपमान किया है. मतलब साफ है कि कांग्रेस की महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है झारखंड सरकार के कार्यकाल में 7400 बेटियों के साथ दुष्कर्म हुआ. इसमें एक तिहाई एससी-एसटी बेटियां हैं। 25% से भी कम ऐसे मुकदमों में चार्जशीट दाखिल हुआ है. एनडीए की सरकार में महिलाएं लगातार तरक्की कर रही हैं। भारत के ग्रामीण स्थानीय निकाय में 46% निर्वाचित प्रतिनिधि महिलाएं हैं। 43% विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित से स्नातक महिलाएं हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
