चौथी बार मैदान में चमरा लिंडा, जेएमएम की तीसरी लिस्ट जारी

चौथी बार मैदान में चमरा लिंडा, जेएमएम की तीसरी लिस्ट जारी

राजनीति
Share Now

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पांच नाम घोषित किए गए हैं. तीसरी लिस्ट में गोमिया से योगेन्द्र प्रसाद, चक्रधरपुर से सुखराव उरांव, खूंटी से स्नेहलता कन्डूलना और सिसई से जिगा सुसारण होरो को टिकट मिला तो बिशुनपुर से चमरा लिंडा को टिकट दिया है. यानि अभी तक कुल मिलाकर 41 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो गई है. पहली लिस्ट में 35 नाम शामिल थे तो दूसरी लिस्ट में महुआ माजी का नाम था.

जेएमएम ने जताया योगेन्द्र यादव पर भरोसा

योगेन्द्र यादव पूर्व विधायक और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी हैं. 2014 के चुनाव में गोमिया से चुनाव जीते थे लेकिन 2019 में उन्हें हार मिली थी.सुखराम उरांव जेएमएम प्रत्याशी के रूप में 2005 और 2019 में चक्रधरपुर से चुनाव जीता. एक बार फिर वह चक्रधरपुर से उम्मीदवार है उनका मुकाबला बीजेपी के शशि भूषण समद से होगा.

बीजेपी का गढ़ है खूंटी

खूंटी की बात करे तो यह सीट बीजेपी का गढ़ है. यहां झामुमो झारखंड बंटवारें के बाद से लगातार जीत के लिए संघर्ष करती रही है लेकिन जीत नहीं पाई है. इसके लिए वो लगातार यहां की सीट से उम्मीदवार भी बदलती रही है. इस बार जेएमएम ने नए चेहरे स्नेहलता कंडुलना पर दांव लगाया है. यहां से स्नेहलता की लड़ाई बीजेपी के नीलकंठ सिंह मुंडा से है.

चौथी बार मैदान में चमरा लिंडा

बिशुनपुर की बात करे तो यहां से जेएमएम ने चमरा लिंडा को उम्मीदवार बनाया है. चमरा लिंडा की लड़ाई बीजेपी के समीर उरांव से है. इस सीट से जेएमएम के चमरा लिंडा ने 2009 में निर्दलीय जीता. 2014 और 2019 में झामुमो के टिकट पर जीते. चौथी बार वह चुनावी मैदान में है. यहां जेएमएम की लड़ाई बीजेपी से रही है. इस सीट पर कभी कांग्रेस का दबदबा रहा है हालांकि 1995 के बाद इस सीट पर कभी भी कांग्रेस नहीं जीत पाई.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *