सरकार का लक्ष्य,आने वाले समय में शहरी स्वयं सहायता समूहों की संख्या को किया जाएगा दोगुना, शहरी महिला स्वयं सहायता परिचर्चा में बोले मंत्री SUDIVYA KUMAR

अभी अभी
Share Now

रांची : नगर विकास सह पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को एकीकृत ब्रांड नाम के तहत बाज़ार में उतारा जाएगा, ताकि उनकी संगठित और प्रभावी मार्केटिंग की जा सके। मंत्री श्री सुदिव्य कुमार गुरुवार को नगर भवन, हज़ारीबाग में आयोजित राज्य स्तरीय शहरी महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की एक महत्वपूर्ण परिचर्चा में झारखंड के सभी ज़िलों से आई समूह की बहनों से सीधा संवाद कर रहे थे । इस अवसर पर उन्होंने उनके कार्यों की सराहना की।

राज्य सरकार की योजना ,SHG उत्पादों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटप्लेस की हो व्यवस्था

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि समूह की बहनों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे और अधिक पेशेवर बन सकें और अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर सकें।उन्होंने कहा राज्य सरकार की योजना है कि SHG उत्पादों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटप्लेस की व्यवस्था की जाए, ताकि उनके सामानों की बिक्री बढ़े और उनकी आमदनी में इजाफा हो सके

जल्द ही एक राज्य स्तरीय मेगा कार्यक्रम का होगा आयोजन

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि जल्द ही एक राज्य स्तरीय मेगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी ज़िलों के SHG समूहों को एक मंच पर लाकर स्टॉल्स के माध्यम से उनके उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर दिया जाएगा।जो समूह मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हैं, उन्हें विशेष तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे अपनी उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता को और बेहतर बना सकें।

बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर क्रेडिट लिंकेज में आ रही चुनौतियों को किया जाएगा दूर

श्री कुमार ने कहा कि बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर क्रेडिट लिंकेज में आ रही चुनौतियों को दूर किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक समूह इस योजना से लाभान्वित हों। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में शहरी स्वयं सहायता समूहों की संख्या को दोगुना किया जाए, जिसके लिए जल्द ही आवश्यक कार्ययोजनाएं तैयार कर क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाएगा।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावशाली पहल साबित हुआ, जिसने झारखंड की मेहनती बहनों को एक सशक्त मंच प्रदान किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *