अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर राज भवन में सामूहिक योगाभ्यास

झारखंड न्यूज़
Share Now

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में शनिवार को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर राजभवन के बिरसा मंडप में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज भवन परिवार के सदस्यों एवं आमंत्रित स्कूली बच्चों ने सक्रियता से भाग लिया।

राज्यपाल ने कहा कि योग भारत की ओर से सम्पूर्ण विश्व को दिया गया एक अनुपम उपहार है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि योग जीवन को संतुलित करने की कला है और इसके अभ्यास से हम स्वस्थ शरीर, शांत चित्त एवं ऊर्जावान जीवन की ओर अग्रसर होते हैं। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली और 21 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मान्यता मिलना भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि योग बच्चों और युवाओं के लिए केवल स्वास्थ्य का नहीं, बल्कि एकाग्रता, आत्मबल और अनुशासन का भी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन योग करें और समाज में योग के प्रचार-प्रसार हेतु अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *