झारखंड आंदोलनकारियों ने सीएम हेमंत से की मुलाकात, मांगों से संबंधित सौंपा ज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारियों ने सीएम हेमंत से की मुलाकात, मांगों से संबंधित सौंपा ज्ञापन

राजनीति
Share Now

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य एक लंबे संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत भी दी थी। हम सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करते हैं। हमारी सरकार झारखंड आंदोलनकारियों और उनके परिजनों /आश्रितों को मान- सम्मान और हक़-अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में विदेशी महतो, पुष्कर महतो, रोजलीन तिर्की, सरोजनी कच्छप, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, कार्तिक महथा, इम्तियाज खान, रकीब खान, सीता देवी एवं जीतन कोल प्रमुख रूप से शामिल थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *