झारखंड में महिलाओं के साथ रेप के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. आए दिन महिला किसी न किसी का शिकार हो रही है. ऐसा ही एक मामला दुमका से आया है जहां एक युवती को दो युवकों चाकू के नोक पर उठा ले गए जहां उसके साथ दो दिनों तक रेप किया. फिर दिल्ली में उसे बेचने की कोशिश की. हालांकि युवती के पिता मौके पर पहुंचेकर उसे बचा लिए. पीड़िता हंसडीहा थाना क्षेत्र की रहने वाली है.
मामले को लेकर बताया जा रहा है सात दिसंबर को युवती देर शाम किराने की दुकान से वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान बनियारा गांव के ही महावीर मरीक एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा और चाकू की नोंक पर उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा कर हंसडीहा स्टेशन ले गया. हालांकि ट्रेन नहीं मिलने की वजह से उसे किसी अंजान जगह पर ले गया जहां उसके साथ पूरी रात दुष्कर्म किया.
अगले दिन युवती को भागलपुर के रास्ते उसे दिल्ली ले गया. वहां दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया फिर 11 दिसंबर को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उसे बेचने की कोशिश कर रहा था. सौदा भी कर लिया था लेकिन उससे पहले ही पीड़िता के पिता वहां पहुंच गए और उसे बचा लिया. मामले की सूचना पुलिस दो दे दी गई है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
