देर रात तक डीजे बजाने पर होने वाली कार्रवाई पर होटल संचालकों ने जताई चिंता

कारोबार
Share Now



झारखंड चैंबर के होटल एंड बैंक्वेट उप समिति की बैठक

रांची: शहर के होटल व बैंक्वेट संचालकों की उपस्थिति में झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के होटल एंड बैंक्वेट उप समिति की बैठक शनिवार को चैंबर भवन में संपन्न हुई। उप समिति चेयरमेन अरविंदर सिंह खुराना और त्रिलोचन सिंह ने संयुक्त रूप से होटल व बैंक्वेट संचालकों की समस्या पर अपनी बातें रखीं। कहा कि होटल और बैंक्वेट से प्रत्येक माह शुल्क लेने के बाद भी नियमित रूप से कचरा उठाव नहीं किया जाता। साथ ही उन्होंने संबंधित थाना में जाकर डेली रिपोर्ट जमा करने की बाध्यता से होनेवाली परेशानी से भी अवगत कराया। शादियों के दौरान देर रात तक डीजे बजाने पर होटल और बैंक्वेट पर कार्रवाई होने पर भी होटल संचालकों ने चिंता जताई। चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य नवजोत अलंग ने कहा कि हमारे संज्ञान में ऐसी कई शिकायतें आई हैं जहां बुकिंग से पूर्व डिक्लेरेशन लेने और मना करने के बाद भी कई लोग नहीं मानते। देर रात तक डीजे बजाने के कारण होटलों और बैंक्वेट पर कार्रवाई हो जाती है। जबकि संबंधित पार्टी इसके लिए ज्यादा जिम्मेवार है तथा होटल, बैंक्वेट के साथ पार्टी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन द्वारा पार्टी को जिम्मेवार बनाने से लोग शादियों में 10 बजे के बाद डीजे बजाने से बचेंगे।

होटल संचालकों की समस्या को वास्तविक समझते हुए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि थाना में जाकर डेली रिपोर्ट जमा करना संभव नहीं है। हमने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि ईमेल अथवा वॉट्सएप्प से डेली रिपोर्ट ली जाय। इससे होटल संचालक अनावश्यक कठिनाई से बचेंगे। उन्होंने जल्द ही इस मामले में जिला प्रशासन से वार्ता के लिए आश्वस्त किया। उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि नई पर्यटन नीति के तहत होटल को उद्योग का दर्जा दिया गया है। नीति के तहत नये प्रोजेक्ट लाने पर सब्सिडी समेत कई आकर्षक प्रावधान हैं। उद्यमी इस नीति का लाभ लें।

नियमित रूप से कचरा उठाव की समस्या के साथ ही ट्रेड लाइसेंस बनाने में होनेवाली कठिनाई के लिए सह सचिव अमित शर्मा ने हरसंभव कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर भी साझा किये। सह सचिव शैलेष अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी होटल संचालकों से जेटीडीसी में निबंधन के लिए प्रेरित किया।

बैठक में उप समिति चेयरमेन त्रिलोचन सिंह, अरविंदर सिंह खुराना, सदस्य सतपाल सिंह, राजु सिंह, चिंरजीव रॉय, हरमित सिंह खुराना, नमन सिंह, संतोष सिंह, पंकज कुमार, हरजीत जग्गी, बिनिता, हृदयानंद उपाध्याय, इंदरजीत सिंह, राजा बग्गा, हरजीत सिंह, प्रवीण कुमार, राजीव चौधरी, संजीव कुमार, मेघा, नीरज कुमार, रिशु तिवारी, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत शहर के कई होटल एवं बैंक्वेट संचालक उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *