17 मार्च को रांची में होगा होली धमाल, रशियन संग थिरकेगी रांची
राँची : आगामी 17 मार्च को सन डाउनर इंटरटेनमेंट की ओर से प्री होली सेलिब्रेशन इट्स होली थिंग का आयोजन रांची के कार्निवाल पैलेस किया जा रहा है। यह जानकारी सन डाउनर इंटरटेनमेंट के सीईओ आदित्यय राज और फाउंडर ईशान कुमार सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि रांची में होने वाला होली सेलिब्रेशन में यह कार्यक्रम सबसे अलग और सबसे ज्यादा शानदार होगा।
कार्यक्रम में रशियन डांसर भी आ रही है जो अपनी अदाओं से जलवा बिखेरेंगी। इसके अलावा डीजे की धुन में यूथ के रंगभरी होली खेलेंगे। आदित्य ने बताया कि अबतक करीब 1000 से अधिक टिकट की बिक्री हो चुकी है।
कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किए गए है । प्रशासन भी इसमे सहयोग कर रही है। होली खेलने के साथ साथ यूथ स्नेक्स और ड्रिंक की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीइओ आदित्य राज फाउंडर ईशान कुमार सोनी, मीडिया मैनेजर आयुष राज वर्मा व अन्य लोग सहयोग कर रहे है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
