रांची में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, फरीद खान ने दिया भाईचारे का संदेश

अभी अभी झारखंड धर्म अध्यात्म
Share Now

मग़रिब की अजान के साथ रोजा इफ्तार, मंत्री हफीजुल हसन अंसारी समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल

रांची: पवित्र रमजान माह के अवसर पर झामुमो के पूर्व रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. फरीद खान की ओर से रांची स्थित पार्टी पैलेस में भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।


मग़रिब की अजान के साथ रोजेदारों ने रोजा खोला। इसके बाद देश-प्रदेश की खुशहाली और अमन-चैन के लिए सामूहिक दुआ की गई तथा मग़रिब की नमाज अदा की गई।


इस मौके पर फरीद खान ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं।


इफ्तार कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, पार्षद प्रतिनिधि गुलाम सरवर रिजवी, पार्षद नसीम गद्दी उर्फ पप्पू गद्दी, पार्षद सलाउद्दीन उर्फ संजू, झामुमो केंद्रीय सदस्य अश्वनी शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *